रिमोट सपोर्ट

सेकंडों में उनकी स्क्रीन देखें। उन्हें न इंस्टॉल करना है, न अकाउंट बनाना।

जिसे मदद चाहिए, वह अपने ब्राउज़र में एक पेज खोलता है और आपको एक नंबर पढ़कर बताता है। आप ठीक वही देखते हैं जो वह देख रहा है, उसे समझाते हैं, और विंडोज़ ऐप हो तो माउस खुद चलाते हैं।

जिसे मदद चाहिए

  1. कंप्यूटर पर Chrome, Edge, Firefox या Safari में acrossview.com/share खोलें।
  2. स्क्रीन पर दिख रहा 9 अंकों का ID मदद करने वाले को पढ़कर बताएँ।
  3. जब उसका अनुरोध आए, नाम देखें, चेतावनी पढ़ें, और छोटी गिनती के बाद Allow दबाएँ।
  4. चुनें कि क्या दिखाना है: पूरी स्क्रीन, एक विंडो, या एक टैब।
  5. देखें कि आपकी स्क्रीन का सुरक्षा कोड उसके कोड से मिलता है।

एक बटन से सेशन कभी भी बंद कर सकते हैं; जब तक शेयर चालू है, ब्राउज़र दिखाता रहता है।

जो मदद कर रहा है

  1. acrossview.com/connect खोलें, उनका ID और अपना नाम डालें।
  2. वे मंज़ूरी दें, उसी पल उनकी स्क्रीन आपके सामने।
  3. अपना सुरक्षा कोड बोलकर बताएँ; उनका कोड वही होना चाहिए।
  4. बात करें, कैमरा चालू करें, या चैट करें।
  5. उनके कंप्यूटर पर विंडोज़ ऐप हो और वे कंट्रोल की अनुमति दें, तो पॉइंटर बटन दबाकर सीधे काम करें।

साइन-अप ज़रूरी नहीं: बिना अकाउंट 15 मिनट, मुफ़्त अकाउंट से 60 मिनट।

सेशन में क्या-क्या है

स्क्रीन

दस्तावेज़ और सॉफ़्टवेयर के लिए साफ़ टेक्स्ट, धीमे नेट पर भी पढ़ने लायक।

माउस और कीबोर्ड

विंडोज़ ऐप के साथ। कीबोर्ड उनके लेआउट के हिसाब से चलता है, हिन्दी InScript भी।

आवाज़, कैमरा, चैट

काम करते-करते बात करें। चैट भी एंड-टू-एंड सील है।

फ़ाइलें

दो पैनल वाला फ़ाइल मैनेजर, ड्रैग-ड्रॉप, और कॉपी-पेस्ट दोनों तरफ़।

सुरक्षा कोड

दोनों स्क्रीन पर छह अंक। मिलते हैं तो बीच में कोई नहीं।

ग्राहक के हाथ में कमान

वह हर सेशन मंज़ूर करता है, कंट्रोल खुद चालू करता है, और कभी भी बंद कर सकता है।

ब्राउज़र या विंडोज़ ऐप?

ब्राउज़रविंडोज़ ऐप
इंस्टॉलकुछ नहींएक फ़ाइल, जो खुद सेट हो जाती है
स्क्रीन देखनाहाँहाँ
माउस-कीबोर्डनहीं (ब्राउज़र इसकी इजाज़त नहीं देते)हाँ, ग्राहक की अनुमति से
बिना किसी के मौजूद हुएनहींहाँ, पासवर्ड से
फ़ाइलेंभेजें-पाएँफ़ाइल मैनेजर, फ़ोल्डर, क्लिपबोर्ड
किस पर चलता हैWindows, Mac, LinuxWindows 10 और 11
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेडहाँहाँ
क्या वे मेरे कंप्यूटर में कुछ भी कर सकते हैं?

ब्राउज़र से सिर्फ़ देख सकते हैं, और वही जो आपने चुना। माउस-कीबोर्ड सिर्फ़ विंडोज़ ऐप में, और सिर्फ़ तब जब आप Allow control चालू करें।

कोई फ़ोन करके कहे कि यह पेज खोलो, तो?

फ़ोन काट दीजिए। कोई बैंक, पुलिस, कूरियर या बिजली विभाग कभी स्क्रीन शेयर करने को नहीं कहता। पढ़ें: ठगी से कैसे बचें।

कितना खर्च?

अभी ₹0। बिना अकाउंट 15 मिनट का सेशन, मुफ़्त अकाउंट से 60 मिनट।

पूरे कंट्रोल के लिए विंडोज़ ऐप

एक छोटी फ़ाइल, खुद सेट हो जाती है, डेस्कटॉप पर आइकन।